Proposal will be brought to allow kurta payjama in Golf Club in Lucknow.

प्रतीकात्मक तस्वीर।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


गोल्फ क्लब में कुर्ता-पायजामा में प्रवेश करने से रोकने का मुद्दा सोमवार को गरमा गया। क्लब प्रबंधन ने भारतीय परिधान से परहेज से इनकार किया। साथ ही कहा कि जल्द ही भारतीय परिधान को लेकर एक प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन लखनऊ चैप्टर के पूर्व चैयरमैन प्रशांत भाटिया को कुर्ता-पायजामा पहने होने के कारण रविवार सुबह गोल्फ क्लब में प्रवेश से रोक दिया गया था। वे चेयरमेंस की बैठक में शामिल होने के लिए क्लब पहुंचे थे। हालांकि बाद में वह कुर्ता-पायजामा में ही बैठक में शामिल हुए।

ये भी पढ़ें – जल, थल और नभ तीनों ओर से सुरक्षित होगा राममंदिर, सुरक्षा प्लान पर खर्च होंगे 38 करोड़ रुपये

ये भी पढ़ें – यूपी में पूर्णकालिक डीजीपी के लिए फिर से भेजा जाएगा प्रस्ताव, अभी तक तीन कार्यवाहक डीजीपी बने

सोमवार को उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने भारतीयों में हीन भावना पैदा करने के इरादे से ड्रेसकोड सिस्टम को लागू किया था। स्वतंत्र भारत में इसे बदलना जरूरी है। व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शान से कुर्ता-पायजामा व सदरी में पहुंचे हैं। क्या व्हाइट हाउस का कोई प्रोटोकॉल नहीं है? उन्होंने कहा कि ड्रेस को लेकर क्लब के बाइलाज में संशोधन होना चाहिए। मैं भारतीय परिधानों को इसमें शामिल करने की मांग रखूंगा।

कैप्टन बोले-हमें भारतीय परिधान से कोई परहेज नहीं

गोल्फ क्लब के कैप्टन आदेश सेठ ने इस मुद्दे पर कहा, हमें भारतीय परिधान से कोई परहेज नहीं। शेरवानी, कोट, नेहरू जैकेट आदि पहन कर लोग आते हैं। क्लब के स्पोर्ट्स एरिया में कुर्ता-पायजामा पहन कर जाने का कोई औचित्य नहीं। रेस्टोरेंट-बार आदि में भारतीय परिधान पर प्रतिबंध नहीं है। गोल्फ क्लब देश के जाने-माने क्लबों में से एक है, इसकी अपनी एक अलग पहचान है। भारतीय परिधानों पर हम विचार करेंगे और बोर्ड बैठक में इस पर बात होगी।

जिमखाना क्लब अध्यक्ष बोले-हम सभी नियमों से बंधे हैं

अवध जिमखाना क्लब में भी ड्रेस कोड लागू है। क्लब के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने कहा, मैं खुद चाहता हूं कि भारतीय परिधान पहना जाना चाहिए। हम सब नियमों से बंधे हैं। क्लब में नेकर में आने की अनुमति नहीं होती, लेकिन अपवाद हर जगह होते हैं। दो दिन पहले ही पैर में चोट लगे होने की वजह से मैंने एक सदस्य को एक-दो दिन नेकर में आने की छूट दी। ड्रेस कोड अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए जरूरी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *