
आगरा ग्वालियर हाईवे पर शुक्रवार देर शाम घने कोहरे की चादर देखने को मिली। कोहरे की वजह से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया है दृश्यता शून्य होने की वजह से वाहन धीमी गति से रेंगते हुए नजर आए।कोहरे की वजह से लोग काफी परेशान दिखाई दे रहे हैं।सड़क पर भी राहगीर काफी मुश्किलों में नजर आए।हाईवे पर उत्तर भारत की पहाड़ियों जैसा मौसम दिखाई दे रहा है।