घने कोहरे का शुक्रवार को शहर पर डबल असर हुआ। दिनभर धुंध के बने रहने की वजह से जहां एक ओर दिन और रात के समय ज्यादा ठिठुरन महसूस हुई। वहीं, दूसरी ओर प्रदूषण भी खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। धूलियागंज में प्रदूषण का स्तर एक्यूआई 500 दर्ज किया गया। कलाकृति, बाग फरजाना, संजय टॉकीज आदि में भी एक्यूआई 350 के पार पहुंच गया। धुंध भरे मौसम के बीच आंखों में जलन, खांसी और सांस लेने में परेशानी के करीब 400 मरीज एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे।

लगातार बढ़ती ठिठुरन के बीच शुक्रवार को दिन और रात के पारे में अंतर कम होने की वजह से लोगों को दिनभर ज्यादा ठिठुरन महसूस हुई। कोहरे की वजह से जहां एक ओर अवध एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे की देरी से आगरा कैंट स्टेशन पहुंची। वहीं, बसों का संचालन भी प्रभावित हुआ। एयरफोर्स स्टेशन पर सुबह आठ बजे दृश्यता शून्य दर्ज की गई। वहीं, दिन में कोहरा छंटने की वजह से फ्लाइटों का संचालन सामान्य रहा।

सुबह से छाई कोहरे की चादर के दिनभर बने रहने की वजह से दिन का अधिकतम तापमान 16 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री रहा। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन दिन तक घना कोहरा छाए रहने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उधर, ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को परेशानी हो रही है। शुक्रवार को आगरा कैंट से गुजरने वाली 14 ट्रेनें कोहरे के कारण घंटों लेट रहीं।

प्रयागराज–लालगढ़ सुपरफास्ट 4 घंटे 47 मिनट, उत्कल एक्सप्रेस 3 घंटे 45 मिनट, नांदेड़–श्रीगंगानगर सुपरफास्ट 3 घंटे 3 मिनट, महाकौशल एक्सप्रेस 2 घंटे 4 मिनट देरी से आई। जबलपुर–निजामुद्दीन सुपरफास्ट एक घंटे देरी से आगरा आईं। अनन्या एक्सप्रेस 4 घंटे, पारसनाथ एक्सप्रेस 3 घंटे लेट रही। ट्रेनों की देरी से यात्रियों को प्लेटफार्म पर लंबा इंतजार करना पड़ा। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनें लेट हो रही हैं।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें