Chandrayaan-3 landing: CM Yogi Adityanath congratulated the country

मुख्यमंत्री योगी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


चन्द्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर यूपी के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने देश के लोगों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विजनरी नेतृत्व और मार्गदर्शन ने इसरो के वैज्ञानिको ने वह कर दिखाया जो अबतक किसी ने नहीं किया था। चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव में जो दुनिया के लिए असंभव था,उसपर उतरकर एक असंभव कार्य करके दिखाया है। आज की सफलता के लिए इसरो के वैज्ञानिको को हृदय से बधाई,देश प्रदेश वासियो को हृदय से शुभकामनाएं, जयहिंद। 

लैंडिंग के समय सीएम योगी खड़े होकर टकटकी लगाकर लाइव देखते रहे। उधर पीएम मोदी ने भी इसरो के वैज्ञानिकों के साथ देश वासियों को बधाई दी। 

यूपी पुलिस ने चंद्रयान को दिया ”ग्रीन सिग्नल”

 मिशन चंद्रयान की सफलता पर यूपी पुलिस ने एक्स पर क्रिएटिव के जरिए देश के गौरवान्वित करने वाले क्षणों को यादगार बना दिया। अपने क्रिएटिव के जरिए चंद्रयान के लैंडर को चांद पर उतरने का ग्रीन सिग्नल देते हुए यातायात नियमों की महत्ता बताई। प्रदेश पुलिस ने इस उपलब्धि के लिए इसरो का बधाई भी दी। 

वहीं चंद्रयान की सफल लैंडिंग पर एक्स पर एक और क्रिएटिव के जरिए यूपी पुलिस ने इमरजेंसी सेवा यूपी 112 का जिक्र करते हुए लिखा कि ”किसी भी वक्त-कहीं भी, इमरजेंसी होने पर फोन उठाएं और 112 मिलाएं”। बता दें कि यूपी पुलिस की सोशल मीडिया सेल तमाम अवसरों पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने लुभावने क्रिएटिव के जरिए पुलिस सेवाओं को आम जनता से जोड़ने को प्रयासरत रहती है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *