फिरोजाबाद के थाना टूंडला पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। दोनों के पैर में गोली लगी है। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह कार्रवाई बीती 22 अक्टूबर को कस्बा टूंडला में एक महिला के साथ हुई चेन स्नैचिंग की सनसनीखेज घटना के खुलासे के तहत की गई है।

एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि थाना टूंडला पुलिस और सर्विलांस टीम को सूचना मिली कि 22 अक्टूबर को चेन स्नैचिंग घटना से जुड़े दो संदिग्ध बेदी की पुलिया से राजा का ताल होते हुए टूंडला की तरफ किसी अन्य वारदात को अंजाम देने की फिराक में आ रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पुराना बाईपास रोड स्थित गेल गैस प्लांट के पास चेकिंग शुरू की। स्कूटी पर सवार दो संदिग्धों को जब रुकने का इशारा किया गया, तो वे हड़बड़ाहट में स्कूटी मोड़कर भागने लगे, जिससे उनकी स्कूटी फिसलकर गिर गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिससे वे घायल होकर गिर गए।

घायल बदमाशों की पहचान दीपक निवासी जगनेर रोड नरीपुरा, थाना शाहगंज, आगरा और आसिफ पुत्र साबिर निवासी गली नंबर 1 भीम नगर, हरीपुरा, थाना शाहगंज, आगरा के रूप में हुई है। पुलिस ने दीपक के पास से 11 हजार रुपये, 1 तमंचा, 1 कारतूस और 2 खोखा बरामद किए हैं। आसिफ के पास से 10,500 रुपये, 1 तमंचा, 1 कारतूस, 1 खोखा तथा घटना में प्रयुक्त 01 स्कूटी बरामद की है। 

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि दोनों शातिर किस्म के अपराधी हैं। आरोपी दीपक के खिलाफ आगरा और फिरोजाबाद के विभिन्न थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और जानलेवा हमले जैसे करीब 9 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, आरोपी आसिफ के खिलाफ भी पूर्व में आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।



Source link

अभी अभी की खबरें