06:39 AM, 25-May-2024

थोड़ी देर में शुरू होगा मतदान

मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चलेगा। जो भी मतदाता शाम छह बजे पोलिंग बूथ पर कतार में रहेंगे, वे सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। छठवें चरण में सर्वाधिक मतदाता संतकबीरनगर और सबसे कम इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र में हैं। इस चरण के लोकसभा चुनाव में 162 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 146 पुरुष और 16 महिला हैं। सबसे अधिक 26 प्रत्याशी प्रतापगढ़ और सबसे कम छह प्रत्याशी डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र में हैं।

06:25 AM, 25-May-2024

सीएम योगी की अपील, अधिक से अधिक मतदान करें 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को छठे चरण के मतदान की पूर्व संध्या पर देश और प्रदेश के सभी मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आपका अमूल्य वोट आत्मनिर्भर विकसित भारत के संकल्प को साकार करेगा।

 

05:55 AM, 25-May-2024

UP Lok Sabha Election Voting Live: छठे चरण में यूपी की 14 सीट पर आज मतदान, कसौटी पर प्रत्याशियों के वादे-इरादे

आज यूपी में छठवें चरण के मतदान में 14 सीटों पर वोट पडेंगे। फ्लैशबैक में जाएं तो 2019 के चुनाव में इन 14 सीटों में से 9 पर भगवा फहराया था। वहीं, जौनपुर, अंबेडकरनगर, लालगंज, श्रावस्ती में हाथी ने बाजी मारी थी, तो आजमगढ़ में साइकिल फर्स्ट आई थी। पर, उप चुनाव में भाजपा ने आजमगढ़ पर कब्जा जमा लिया। अंबेडकरनगर और लालगंज के सांसद भी पाला बदलकर भाजपा के साथ हैं। वहीं, श्रावस्ती के सांसद इस बार सपा के टिकट पर मैदान में हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *