
राजधानी लखनऊ के अलीगंज आईटीआई में हीरो मोटर्स कॉप की ओर से छात्राओं के लिए रोजगार मेला लगा। दोपहर साढ़े 12 बजे तक तक 30 छात्राएं आई हैं सभी को हरिद्वार में ही जॉब मिलेगी।
कंपनी सहायक छात्रों का इंटरव्यू लेने के लिए अनिल नेगी बताते हैं कि इन सभी की सैलरी 23600 सीटीसी रहेगी। इन्हें 16500 रुपये मिलेंगे।
इनके लिए रूम से लेकर ऑफिस तक बस की सुविधा कंपनी द्वारा दी जाएगी। सभी की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए जॉब लगने के हफ्ते तक कंपनी रहना और खाना खुद देगी। उसके बाद आप अपनी व्यवस्था खुद करेंगे।
