जागरण संवाददाता, लखनऊ। दैनिक जागरण संवादी के मंच पर शुक्रवार को उस समय सितारों की चमक और प्रशंसकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया, जब बालीवुड अभिनेता सलमान खान के आने की खबर लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में फैली।

अपने चहेते सितारे की एक झलक पाने के लिए युवाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। देखते ही देखते विश्वविद्यालय परिसर प्रशंसकों की भीड़ से पट गया। मालवीय सभागार के भीतर से लेकर बाहर करीब 300 मीटर तक लोगों का जमावड़ा नजर आया। हर किसी की नजर सलमान खान के आने वाले रास्ते पर टिकी थी।

प्रशंसकों में सलमान खान को करीब से देखने की ऐसी उत्सुकता थी कि जिसे जहां जगह मिली, वहीं खड़े होकर इंतजार करने लगा। कई युवा लखनऊ विश्वविद्यालय के आसपास की इमारतों और छतों पर चढ़ गए, ताकि अपने पसंदीदा अभिनेता की एक झलक पा सकें।

salman (1)

संवादी में फिल्म अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह की झलक पाने के लिए बेकरार दिखे युवा। जागरण


 

सभागार के भीतर किसी के हाथ में मोबाइल था तो कोई कैमरा लेकर पहुंचा था। हर कोई इस खास पल को अपने कैमरे में कैद करना चाहता था। भीड़ के बीच मोबाइल फोन हवा में उठे नजर आए। सलमान की मौजूदगी का अहसास होते ही प्रशंसकों का उत्साह और बढ़ गया।

कहीं उनके नाम की आवाज गूंजने लगी तो कहीं सेल्फी और वीडियो बनाने की होड़ मच गई। कई युवा देर तक हाथों में मोबाइल उठाए खड़े रहे, ताकि अभिनेता की एक तस्वीर भी उनके कैमरे में कैद हो सके। दैनिक जागरण संवादी का मंच जहां साहित्य, कला और सिनेमा के संवाद का केंद्र बना, वहीं सलमान खान प्रमुख आकर्षण रहे।



Source link

अभी अभी की खबरें