अभिषेक सेठ, संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand

Updated Thu, 09 Apr 2026 12:15 PM IST

Varanasi News: आंख में कैंसर की बीमारी एक महीने से पांच साल तक के बच्चों में हो रही है। एक महीने में ऐसे 20 मामले सामने आए हैं। कैंसर होने के बाद अंधेरे में बिल्ली की आंख की तरह उनकी आंखें चमकती हैं। 


Eye Cancer in 20 Children Under Age of Five Diagnosed at BHU Eyes Had to Be Removed in 40 Percent of Cases

बच्चों की आंख में कैंसर
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

एक महीने से पांच साल तक के 20 बच्चों की आंख में कैंसर हो गया। बच्चों का इलाज बीएचयू के क्षेत्रीय नेत्र संस्थान में चल रहा है। 40 फीसदी बच्चों की कैंसर संक्रमित आंख निकालनी पड़ी है। 60 फीसदी की कीमोथेरेपी कराई जा रही है। जिन बच्चों को कैंसर हुआ है उनकी आंखें बिल्ली की तरह चमकती हैं। ज्यादातर बच्चे पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों और बिहार से आए हैं। इन सबको रेटिनोब्लास्टोमा नामक जानलेवा आंख का कैंसर हुआ है। मार्च में ही तीन बच्चे इलाज कराने पहुंचे हैं। बाकी मामले 6 महीने के दौरान आए। 


Trending Videos

बीएचयू के क्षेत्रीय नेत्र संस्थान के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. आरपी मौर्य ने बताया कि इन बच्चों में कैंसर की गांठें आंखों के भीतर तेजी से फैली हैं। कुछ मामलों में तो कैंसर ऑप्टिक नर्व के जरिये मस्तिष्क तक पहुंचने वाला था। बच्चों के आंखों की कीमोथेरेपी कराई गई। साथ ही माइक्रो सर्जरी के जरिये ट्यूमर निकाला गया। 

सर्जरी के दौरान सबसे बड़ी चुनौती छोटे बच्चों को एनेस्थीसिया देने और नाजुक नसों को बचाने में आई। जिन बच्चों की आंख निकाली गई है उन्हें पत्थर की आंख लगाई गई है। अगर शुरुआती दौर में इलाज हो जाए, तो इसे सर्जरी से खत्म किया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें; UP News: अब तोहे बंद करके डंडा से मारब…, भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा ने जल निगम के अधिकारी को फटकारा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *