
जालौन में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को छू गया है। इससे बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है और कई गांव का संपर्क टूट गया है। आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है। लोग सुरक्षित स्थानों को पहुंचने के लिए मजबूर हो रहे हैं। सभी इंतजामों को लेकर प्रशासन सतर्क है। बुधवार को यमुना का जलस्तर 107 मीटर के ऊपर चल रहा है।