बांदा जिले में मटौंध थाना क्षेत्र के खैराडा क्रॉसिंग से कुछ ही दूरी दो ट्रेलर आमने-सामने टकराए थे। हादसा इतना भयानक था कि जिंदा बचे युवक ने अस्पताल में पूरी दास्तान सुनाते हुए कहा कि रात का वो पल शायद कभी भूल नहीं पाएगा। हादसे के बाद लगी आग की लपटों में चीखें दब गईं। साथी और वह मदद के लिए गुहार लगाते रहे, लेकिन मदद नहीं मिली। जिला अस्पताल के बिस्तर पर लेटा क्लीनर अभिषेक हादसे की जानकारी दे रहा, तो वह कांप रहा था।

उसने बताया हादसे के बाद अचानक चारों तरफ आग ही आग थी। वह लोग निकलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन रास्ता ही नहीं बचा था। साथी सुरेश पांडे आग में फंसे थे वह लोग मदद मांगता रहे, लेकिन कोई मदद नहीं कर पाया। करीब 20 मिनट तक चीखने-चिल्लाने के बाद धीरे-धीरे आवाज बंद हो गई और वह बेहोश हो गया। जब पुलिस ने निकाला, तब उसे होश आया।  पुलिस से पता चला साथी सुरेंद्र की जलकर मौत हो गई। वही हाल दूसरी गाड़ी के चालक-क्लीनर का भी था।




Trending Videos

Banda Accident Three Burnt Alive Sir Screams Were Coming from the Cabin They Writhed in Agony for 20 Minutes

घटनास्थल पर आग बुझाते दमकल कर्मी
– फोटो : amar ujala


चालक-क्लीनर के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे

हादसे में दम तोड़ चुके दूसरे ट्रेलर के चालक-क्लीनर सूर्यनाथ व सनी के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। जहां उन्होंने बताया कि सूर्यनाथ गाड़ी चलाकर ही परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके तीन बेटे व एक पुत्री थी। वहीं पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी सरोजा देवी भी बेसुध है। इसी प्रकार क्लीनर सनी अपने ट्रक ड्राइवर पिता शिवप्रसाद का इकलौता बेटा था। जो गाड़ी के माध्यम से परिवार के भरण-पोषण में पिता का हाथ बंटाता था।


Banda Accident Three Burnt Alive Sir Screams Were Coming from the Cabin They Writhed in Agony for 20 Minutes

हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिस व जले वाहन
– फोटो : amar ujala


ऐसा था दर्दनाक हादसा

मटौंध थाना क्षेत्र के खैराड़ा क्रॉसिंग के पास शारदा क्रशर मोड़ पर बुधवार की रात तकरीबन दो बजे आमने-सामने दो ट्रेलर भिड़ गए। हादसे के दौरान दोनों गाड़ियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया। पुलिस व अग्निशमन विभाग की दमकल गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और गाड़ियों के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में दोनों ही गाड़ियों के चालकों व एक क्लीनर की जलकर मौत हो गई।


Banda Accident Three Burnt Alive Sir Screams Were Coming from the Cabin They Writhed in Agony for 20 Minutes

घटनास्थल पर खड़ा जला हुआ ट्रक
– फोटो : amar ujala


क्रशर मोड़ के पास वाहनों की हुई टक्कर

वहीं दूसरी गाड़ी के क्लीनर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार की रात दो बजे महोबा कबरई से गिट्टी लादकर सुल्तानपुर के थाना कादीपुर क्षेत्र के मगरावा निवासी 50 वर्षीय सुरेश पांडेय सुल्तानपुर कादीपुर तवाकलपुर गांव निवासी क्लीनर 24 वर्षीय अभिषेक यादव के साथ गृह जनपद जा रहे थे। मटौंध के खैराड़ा क्रॉसिंग से कुछ ही दूरी पर शारदा क्रशर मोड़ के पास सामने से आ रहा तेज रफ्तार ट्रेलर उनके वाहन से टकरा गया।


Banda Accident Three Burnt Alive Sir Screams Were Coming from the Cabin They Writhed in Agony for 20 Minutes

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
– फोटो : amar ujala


आग की लपटों ने भयावह रूप ले लिया

हादसा इतना भयानक था कि देखते ही देखते आग की लपटों ने भयावह रूप ले लिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मटौंध पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। तकरीबन एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझने के दमकल के जवानों और पुलिस ने दोनों गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में सुरेश पांडेय की जलकर मौत हो गई, तो अभिषेक यादव को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *