रिश्ते में जीजा अपनी मौसेरी साली को बहलाकर दिल्ली ले गया। शादी करने के बाद इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाली। जब पुलिस की मदद से घरवाले लड़की की तलाश में दिल्ली पहुंचे तो आरोपी जीजा ने इटावा लाकर साली की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। हैरान कर देने वाली यह वारदात शहर कोतवाली क्षेत्र के फूलनदेवी जैन मोहल्ला की है। वारदात के बाद आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

सैफई के समान नगला गांव के निवासी रघुराज सिंह थाने में चौकीदार हैं। उन्होंने बताया कि उनके तीन बेटियों में दूसरे नंबर की बेटी सुनैना (16) होली के दिन गायब हो गई थीं। घर में पत्नी केशकान्ति व बेटी न दिखने पर पता किया तो जानकारी मिली कि दोनों वैदपुरा के बर्रा में साडू के घर गए हैं। 

दूसरे दिन पत्नी लौटी, लेकिन बेटी नहीं थी। बाद में पता चला कि शहर कोतवाली के जैन मोहल्ला फूलनदेवी निवासी विजय उनकी बेटी को बहलाकर ले गया है। विजय ने सात साल पहले बर्रा निवासी साडू की बेटी निशा से प्रेम विवाह किया था। पांच मार्च को उसने इंस्टाग्राम पर शादी करने की जानकारी के साथ फोटो पोस्ट की। 

तभी थाने में गुमशुदगी लिखाकर बेटी और आरोपी की तलाश में दिल्ली गए। लेकिन, वे दोनों इटावा आ गए। फोन पर बात की तो आरोपी ने बेटी को मार देने की धमकी दी। पुलिस उसकी खोजबीन कर रही थी। शनिवार देर रात उसकी ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस से बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, आरोपी गिरफ्त में है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें