जिस तरह भगवान पारसनाथ ने अपने जीवन मे संयम को अपनाया और सदाचारी रहे इसी प्रकार आपस संयम का पालन करें। अिंहंसा को अपनाए किसी जीव का दिल ना दुखायें। सभी से प्रेम का व्यवहार करें। यदि ऐसा करें तो आपका जीवन सफल है।
इससे पूर्व मंदिर समिति के अध्यक्ष सुभाष चन्द जैन फोटो स्टेट वाले, समाजसेवी जितेन्द्र जैन टोनी, कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन आदि ने महाराज श्री Nayan Sagar का स्वागत किया तथा उन्हे श्रीफल भेंट किए। नगरपालिका की चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप, सभासद सीमा जैन, पूर्व सभासद विकल्प जैन आदि ने आचार्य श्री का आर्शीवाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम मे भारी संख्या मे श्रृद्धालु मौजूद रहे। इससे पूर्व सवेरे करीब 6 बजे शिवचौक पर पहुंचे महाराजश्री का श्रृद्धालुओ ने जयकारे लगाकर स्वागत किया तथा उन्हे बैण्ड बाजो के साथ मुनीम कालोनी स्थित जैन मंदिर लेकर आए।
