उत्तर प्रदेश के आगरा में एक हैरान करने वाला सामने आया। यहां ताजगंज थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात आरोपी पवन 112 पुलिस से हाथ छुड़ाकर घर के सामने से निकले नाले में कूद गया। युवक के कूदते ही सिपाहियों के हाथ पांव फूल गए। सिपाहियों ने तुरंत थाने सूचना दी। सिपाहियों ने एक आरोपी को बड़ी मुश्किल से काबू में कर हाथ बांध दिए। उसे बाइक पर बैठा रहे थे, तभी वह घर के सामने बने नाले में कूद गया। यह देख सिपाही घबरा गए। उन्होंने थाने में सूचना दी। फ़ोर्स पहुंचने के बाद नाले में कूदे पवन को ढूंढना शुरू किया। पुलिस ने जेसीबी मंगाई। जगह-जगह नाले की पटिया जेसीबी से तोड़ी गई। सीढ़ी लगाकर एक व्यक्ति को उतारा। लेकिन, युवक सुबह तक नहीं मिला। बाद में जानकारी मिली कि युवक सही सलामत है। रात के अंधेरे में निकलकर भाग निकला था।
