आगरा में मुगल बादशाह बाबर की बेटी जेहरा के नाम पर बने जोहरा बाग का बुर्ज ढह जाने से 500 साल पुरानी अनूठी विरासत को सहेजने की मांग फिर से उठ गई है। ताजमहल से रामबाग तक मुगल काल के रिवरफ्रंट को सहेजने के लिए सात साल पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अक्तूबर 2017 में घोषणा की थी, लेकिन रिवरफ्रंट फाइलों में ही दबा है। अब यमुना किनारे की धरोहरें ही ढहने लगी हैं। जोहरा बाग की तरह 10 और स्मारकों के ढह जाने और अस्तित्व मिट जाने का खतरा मंडरा रहा है।
