
{“_id”:”69246ec843d4584da50a0638″,”slug”:”video-jhansi-porters-angry-over-e-cart-sit-on-strike-2025-11-24″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”झांसी: ई-कार्ट को लेकर आक्रोशित कुली धरने पर बैठे”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

ई-कार्ट के संचालन और उस पर लगे रेट लिस्ट को लेकर कुली आक्रोश में आ गए। वे प्लेटफॉर्म नंबर एक पर धरने पर बैठ गए। कुलियों की मांग थी कि ई-कार्ट की सुविधा सिर्फ दिव्यांग, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं को ही दी जाए। झांसी रेलवे स्टेशन पर 200 कुली हैं। यात्रियों के भरोसे ही इनका परिवार चलता है। कुछ दिन पहले स्टेशन पर ई-कार्ट का संचालन शुरू हुआ। इससे कुलियों को लगा कि अब उनकी रोजी रोटी पर संकट आ जाएगा। इसके विरोध में कुली सेवा संघर्ष समिति के बैनर तले प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बड़ी संख्या में कुली ई-कार्ट के सामने धरने पर बैठ गए, इनमें 11 महिलाएं भी शामिल रहीं।