Jhansi: All India Guards Council's one-day protest over 8-point demands

ऑल इंडिया गार्ड्स काउंसिल के मंडल सचिव अमर गुप्ता के नेतृत्व में बुधवार चालक परिचालक लॉबी के सामने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। 8 सूत्रीय मांगों को लेकर काउंसिल ने डीआरएम को ज्ञापन सौंपा। मंडल सचिव अमर गुप्ता ने बताया कि पिछले लंबे समय से ऑल इंडिया गार्ड्स काउंसिल कर्मचारियों की समस्याओं को रखता आ रहा है। इसमें 8वे सीपीसी को सुचारू रूप से शुरू करने के लिए पर्याप्त मंत्रिस्तरीय और सहायक कर्मचारियों के साथ एक उपयुक्त कार्यालय स्थान आवंटित किया जाए। सहायक गार्ड (असिस्टेंट पैसेंजर ट्रेन मैनेजर) के गैर-मौजूद पद को सभी रिकॉर्ड से हटाने, ट्रेन प्रबंधकों के लिए न्यायसंगत वेतन स्तर, ट्रेन प्रबंधकों के लिए एमएसीपी सुनिश्चित करने, अन्य भत्तों के समान रनिंग भत्ते में 25 फीसदी वृद्धि करने, एंट्री ग्रेड पे 4200 किए जाने, पुरानी पेंशन लागू करने, ट्रेन मैनेजर कैडर को सरकार द्वारा निर्धारित कम से कम तीन प्रमोशन दिए जाने, रिक्त पदों को भरने सहित अन्य मांगों को रखा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें