Jhansi: Crowd gathered at the treasury to submit life certificates

कलक्ट्रेट स्थित जिला कोषागार में सुबह 10 बजे से पेंशनरों का मजमा लग रहा है। साल में एक बार नवंबर एवं दिसंबर में जीवित होने का प्रमाणपत्र देने के लिए ऑनलाइन पोर्टल की सुविधा के बाद भी प्रतिदिन बड़ी संख्या में पेंशनर कोषागार कार्यालय पहुंच रहे हैं। वहीं, फार्म जमा करने के लिए काउंटरों पर लाइनें लग रही हैं। पेंशनभाेगी कर्मियों को हर साल जीवित होने का प्रमाण पत्र देना होता है। ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों तरह से पेंशनर जीवित प्रमाणपत्र दे सकते हैं। इसके बावजूद फार्म भरवाने से लेकर इसे जमा कराने के लिए पेंशनरों की भीड़ जुट रही है। जिला कोषागार अधिकारी अनिल मिश्रा ने बताया कि पोर्टल पर कहीं से भी पेंशनर जीवित होने का प्रमाणपत्र दे सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *