Jhansi: Three notorious thieves arrested, jewellery worth Rs 16 lakh recovered

सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि तड़के करीब चार बजे पुलिस को कुछ बदमाशों के नगरिया कुआं रोड के पास खड़े होने की बात मालूम चली थी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। यहां तीन बदमाश खड़े थे। पुलिस टीम को देखकर बदमाशों ने फायर झोंक दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस दौरान पुलिस ने घेरकर दतिया गेट बाहर निवासी बल्लू उर्फ संतोष कुशवाह, मसीहागंज निवासी अभिषेक अहिरवार, दतिया गेट अंदर निवासी नासिर खान को पकड़ लिया। उनके पास से 16 लाख रुपये नकद समेत 65 हजार रुपये नकद एवं तमंचा बरामद किया है। इन बदमाशों ने ही 25 नवंबर को पंचवटी कॉलोनी निवासी अरुण नरवारे के घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात एवं नकदी उड़ा दी थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें