Jhansi: SIC Dr. Sachin Mahur giving information on the child swapping case

महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में प्रसव के बाद बच्चा बदलने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा किया। कॉलेज प्रशासन की ओर से सारी स्थिति साफ होने के बाद परिजन शांत हो गए। मोंठ निवासी एक महिला को पांच दिसंबर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार रात में प्रसव पीड़ा होने पर चिकित्सकों और स्टाफ ने उसकी डिलीवरी करवाई। महिला ने बेटी को जन्म दिया। स्थिति गंभीर होने पर नवजात को निक्कू में भर्ती किया गया। इसी बीच परिजन आरोप लगाने लगे कि उनका बेटा हुआ है। करीब पौन घंटे तक मेडिकल कॉलेज में हंगामा चलता रहा। एसआईसी डॉ. सचिन माहुर ने बताया कि नवजात के पिता के पहले से ही दो बेटे और एक बेटी हैं। परिजनों से किसी ने कहा था कि चौथा बच्चा भी बेटा होगा। इस पर ही उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। जबकि, उस रात छह महिलाओं के प्रसव हुए और सभी ने बेटी को जन्म दिया। बाद में परिजन मान गए और मामला शांत हो गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें