
{“_id”:”6938ee7ffb3af7ad470b4807″,”slug”:”video-jhansi-sanatan-ekta-mahasabha-will-go-door-to-door-for-cow-service-2025-12-10″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”झांसी: सनातन एकता महासमिति गौसेवा के घर-घर जाएगी, बैलगाड़ी निकालकर किया यह निवेदन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सनातन एकता महासमिति ने बैलगाड़ी के माध्यम से इलाइट चौराहे पर लोगों को गौसेवा करने का संदेश दिया । जिसमें झांसी जिले के समस्त जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने निवेदन किया गया कि महासमिति झांसी नगर में गौ सेवा हेतु ई रिक्शा गाड़ियां चलाने जा रही है जो आपके दरवाजे और घर पर आएगी जिसमें दो रोटी अथवा आटा डालें। पका हुआ भोजन, सब्जी, चावल आदि ना डालें। यह सारी सामग्री गौशाला में गोवंशों को भोजन के रूप में पहुंचाई जाएगी। वहीं, मां पुष्पावती पहुज नदी जिसके संरक्षण के लिए महासमिति के समस्त पदाधिकारी संकल्पित है, हर महीने अनुसूया घाट पर आरती की जाएगी l