
{“_id”:”6932b4834f013810a6029908″,”slug”:”video-one-day-protest-demonstration-of-gram-panchayat-and-village-development-officers-in-jhansi-2025-12-05″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”झांसी के गुरसराय में ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारियों ने मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी संघ के आह्वान पर शुक्रवार को गुरसराय विकासखंड में कर्मचारियों ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य किए जाने तथा गैर-विभागीय कार्यों में लगाए जाने का विरोध जताया। धरना स्थल पर मौजूद कर्मचारियों ने कहा कि ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली ग्रामीण क्षेत्रों की नेटवर्क समस्या के कारण कार्य व्यवस्था को प्रभावित कर रही है। वहीं, गैर विभागीय कार्यों में लगाए जाने से ग्रामीण विकास से जुड़े मूल दायित्वों का निर्वहन बाधित होता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।