जीआईसी के रानी लक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स अकैडमी क्रिकेट ग्राउंड पर टीचर्स सेल्फ केयर टीम कप सीजन 1 के फाइनल मुकाबले में गुरसराय सुपर फाइटर (झांसी) ने मड़ावरा मास्टर्स (ललितपुर) को 8 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच में धमाकेदार और शानदार प्रदर्शन करने के लिए कप्तान रवि कुशवाहा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टॉस जीतकर ग़ुरसराय ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया और मड़ावरा के राजू यादव 36 रन व रविन्द्र राजपूत के 34 रनों के अलावा और बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया जिससे मड़ावरा निर्धारित ओवरों में 135 रन बना कर ऑल आउट हो गई। गुरसराय की ओर से गेंदबाजी करते हुए अजय देवलिया, हर्ष नायक व रवि कुशवाहा ने 2 –2 विकेट, शिवम शर्मा, राजेंद्र कुमार व शीलेंद्र यादव ने 1–1 विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरसराय टीम ने रवि कुशवाहा के 60 व सुनील आर्या के 53 रनों की मदद से 3 विकेट खोकर 15 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया और मैच को 7 विकेट से अपने नाम कर लिया। मड़ावरा की ओर से गेंदबाजी करते हुए मनीष गुप्ता, ज्योतिरादित्य व हरेंद्र यादव को 1–1 विकेट की सफलता प्राप्त हुई। इसके साथ ही गुरसराय सुपर फाइटर TSCT कप के सीजन 1 की विजेता बन गई। पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने के लिए रवि कुशवाहा को बेस्ट बैट्समैन और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया एवं अजय देवलिया को बेस्ट बॉलर के खिलाब से नवाजा गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि अदिति सिंह, विशिष्ठ अतिथि बृजेश यादव (सेवा शक्ति एजुकेशन वेलफेयर एशोसियेशन ) के संस्थापक एवं टीएससीटी झांसी के जिलाध्यक्ष कुलदीप यादव के द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी एवं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूजा रिछारिया, रूपम शर्मा,रुचि गुप्ता, मीरा वर्मा, नरेंद्र कुमार, गीतेश शर्मा, विकास सोनी, अवधेश बघेल, राकेश साहू, रवि यादव, बबली वर्मा, श्याम बिहारी, कुलदीप राजपूत, मनोज यादव, डॉ देवेंद्र यादव, राजीव पाल, चंद्रशेखर यादव, शिवा, अजय वर्मा, महेंद्र यादव, मनोज राय, मयंक श्रीवास्तव, सत्यम गुप्ता, मोहनलाल सुमन, मुकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें