Sports competition organized at Rani Laxmibai Sports Complex of Jhansi GIC

जीआईसी स्थित रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स में आईटीआई मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। झांसी, ललितपुर और जालौन की टीम ने हिस्सा लिया। वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, खो-खो, लंबी कूद, रस्साकसी प्रतियोगिता हुई। जालौन की टीम का दबदबा रहा। झांसी ने पुरुष वर्ग में बैडमिंटन और ललितपुर ने खो-खो पुरुष वर्ग में विजय हासिल की। मंडल के 11 आईटीआई के 165 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। वॉलीबॉल में जालौन की टीम विजेता और ललितपुर की टीम उपविजेता रही। कबड्डी महिला और पुरुष वर्ग में जालौन विजेता और झांसी उपविजेता रही। बैडमिंटन में महिला वर्ग में जालौन की शिखा वर्मा पहले और झांसी की दिशा वर्मा दूसरे स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में किसलय ने प्रथम और दीपांकर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो महिला वर्ग में जालौन विजेता और झांसी उपविजेता रही। पुरुष वर्ग में ललितपुर विजेता और जालौन उपविजेता रही। महिला वर्ग लंबी कूद में जालौन की ही तीन खिलाड़ी रिया देवी, ज्योति और प्रिंसी कुशवाहा ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। पुरुष वर्ग में जालौन के अन्नू पाल ने पहला, झांसी के कृष्ण कुमार यादव ने दूसरा और जालौन के आशुतोष ने तीसरा स्थान पाया। रस्साकसी में पुरुष और महिला वर्ग में जालौन की टीम विजेता रही। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ शिक्षक विधायक डॉ. बाबूलाल तिवारी ने किया। शाम को प्रमाण पत्र व मेडल का वितरण उद्योग प्रतिनिधि रामगोविंद तिवारी ने किया। इस दौरान संयुक्त निदेशक आशीष, प्रधानाचार्य रमेश चंद्र, पवन मिश्रा, रमेश कुमार, श्रवण कुमार, शीबा रिजवी, पंकज तिवारी आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें