
{“_id”:”693ea0c9e381c1cb77072089″,”slug”:”video-residents-describing-the-condition-of-ward-38-of-jhansi-municipal-corporation-2025-12-14″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”झांसी नगर निगम के वार्ड 38 का हाल बताते निवासी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

वार्ड 38 अलीगोल द्वितीय में वैसे तो अधिकांश इलाकों में पाइप लाइन डाली नहीं गई है लेकिन जहां लाइन डली है वहां सड़कों का बुरा हाल हो गया है। छह महीने पहले बनी पुलिया का स्लैब भी टूट गया है, जिससे दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है। इस वार्ड की आबादी करीब 15 हजार है। यहां भैरो खिड़की, सराय और अलीगोल आदि मोहल्ले आते हैं। ऋषिकुंज स्कूल के पास ट्रांसफार्मर खुला पड़ा है। इसके चारों तरफ जाल नहीं लगाया गया है। कभी भी हादसा हो सकता है। नालियों की सफाई भी नियमित नहीं होती। नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं। वार्ड में करीब एक साल पहले पाइप लाइन डालने का काम शुरू हुआ था, जिसकी रफ्तार बहुत धीमी है। पानी आने का भी कोई समय निर्धारित नहीं है। कभी चंद मिनट के लिए पानी आता है तो कभी कुछ घंटे।