Jhansi Police School...Students should stay away from mobile phones to build their future.

मऊरानीपुर में बृहस्पतिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से नगर पालिका परिषद कटरा कन्या इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला का आयोजन हुआ, जिसमें पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. अरविंद कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए आवश्यक है कि वे अपने भविष्य का लक्ष्य निर्धारित करें और उसकी दिशा में निरंतर आगे बढ़ें। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल से दूरी बनाने की सलाह दी। इस दौरान एसपी देहात ने कहा कि हमेशा नियमों का पालन करना चाहिए। समस्या आने पर पुलिस से शिकायत करनी चाहिए। कॉलेजों के बाहर शिकायत पेटी लगवा दी गई हैं। यदि किसी बच्चे को कोई शिकायत है तो वह उसे लिखकर गोपनीय तौर पर पेटी में डाल सकता है, जिससे समय रहते पुलिस कार्रवाई सुनिश्तिच कर सके। पुलिस क्षेत्राधिकार मनोज कुमार सिंह ने कहा की इंटर के बच्चों को चार वर्ष और हाईस्कूल के बच्चों को छह वर्ष के लिए मोबाइल से दूरी बना लें। रील की जगह रीयल लाइफ में जीएं। वर्तमान समय में मोबाइल का खासा दुरुपयोग हो रहा है, जो छात्र जीवन में हानिकारक है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *