मंगलवार को विवाह पंचमी पर महानगर के मंदिरों से गाजे-बाजे एवं जयकारों के साथ भगवान श्रीराम की भव्य बरात निकाली गई। श्रद्धालुओं ने दूल्हा रूप में अपने आराध्य भगवान श्रीराम के दर्शन किए। पुष्पवर्षा कर बरातों का भव्य स्वागत किया। मंदिरों में मंगल गीत गाए गए एवं विवाह की रस्में हुईं।
श्री रघुनाथ जी मंदिर शहर से श्रीराम बरात निकली। युवा धर्म ध्वज लिए थे और भक्ति धुनों पर भक्ति नृत्य कर रहे थे। नगर भ्रमण कर बरात वापस मंदिर पहुंची। द्वारचार की रस्में हुईं व भजन कीर्तन हुआ। पीयूष रावत, पुजारी बालकृष्ण नायक चेतन नायक, अभिषेक आदि मौजूद रहे। इधर भगवान श्रीराम विवाहोत्सव समारोह समिति एवं युवा ब्राह्मण महासंघ के तत्वावधान में श्री गोपाल जी महाराज मंदिर से श्रीराम बरात निकाली गई। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघन के स्वरूपों का तिलक किया। पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, सुरेंद्र राय, पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास, महापौर बिहारी लाल आर्य, एमएलसी रमा निरंजन, राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा, संदीप सरावगी, रवीश त्रिपाठी, धर्माचार्य हरिओम पाठक, महेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।

इधर शंकर सिंह का बगीचा स्थित मारुति नंदन धाम से श्रीराम बरात निकाली गई। सदर विधायक रवि शर्मा, जुगल किशोर शिवहरे, सभासद निधि वर्मा, सभासद मोनिका गुप्ता, उमा शंकर त्रिपाठी, सभासद संजीव गुप्ता, अखिलेश समाधिया, प्रदीप समाधिया आदि मौजूद रहे। गोंदू कंपाउंड स्थित शिव मंदिर में भगवान राम की बरात का आगमन व जयमाला कार्यक्रम हुआ। श्रीराम व जानकी जी के पांव पखराई का आयोजन हुआ। एमएलसी रमा निरंजन, सुशीला दुबे, इंदिरा चतुर्वेदी, पुजारी विवेक पाठक, ज्योति पाठक, आशा आदि मौजूद रहीं। राम जानकी मंदिर मेहंदी बाग में श्रीराम विवाह के आयोजन में महंत राम प्रिय दास, प्रेम नारायण दास, ब्रज किशोर भार्गव, रमेश भार्गव, दिनेश भार्गव, महेश भार्गव, शालू पंडित आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें