
{“_id”:”692bd9395daaccc7bd0fe69d”,”slug”:”video-jhansi-history-sheeter-carrying-a-reward-of-rs-15000-injured-in-encounter-2025-11-30″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”झांसी: 15 हजार का इनामिया हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ में घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि थाना प्रेमनगर पुलिस संदिग्ध वाहनों को लेकर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक वांछित हिस्ट्रीशीटर बिजौली से नगरा जाने वाले मार्ग पर दिखाई दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी घेराबंदी की। भागते हुए वह बाइक से गिर गया और पुलिस पर फायरिंग झाेंक दी। जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी फायरिंग की जिससे उसके पैर में गाेली लगी। आरोपी का नाम करन वर्मा उर्फ कृष्ण कुमार है। यह चोरी के दो मामले में काफी समय से फरार चल रहा था। इस पर अलग-अलग थानों में गंभीर मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने 15 हजार का इनाम रखा था। मुठभेड़ के दौरान अवैध असलहा – कारतूस भी बरामद किये हैं।