प्रयागराज के मऊआइमा में लोकापुर विसानी गांव में जायदाद के लिए पिता, बहन और भांजी को मौत की नींद सुलाने वाले हत्यारोपी मुकेश ने पिता को मारने का इरादा पहले ही कर लिया था। इसीलिए पंद्रह दिन पहले दो बच्चों को सोरांव में साढू के घर छोड़ आया था। शुक्रवार को शराब पी तो सिर पर खून सवार हो गया।

पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि शाम को उसने गांव स्थित एक दुकान में शराब पीने के बाद घर में भी पी। इसके बाद पिता को मारने की नीयत से रात करीब 12 बजे उनके घर पहुंचा। गेट खटखटाने पर पापा ने पूछा कि कौन है। उसने कहा कि कुछ बात करनी है तो उन्होंने दरवाजा खोल दिया।

Trending Videos

UP Triple Murder Case: Property Dispute Led to Killing of Father, Sister and Niece, Accused Arrested

ट्रिपल मर्डर के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

वह पिता से बोला कि मुकुंद को चार बीघा जमीन दिया है, उसमें से 10 बिस्वा जमीन दे दीजिए। यह कहते ही वह भड़क गए और कहा कि तुम नालायक हो, कोई जमीन नहीं मिलेगी। इस पर उसका खून खौल उठा और पास जाकर उनकी गर्दन दबा दी। वह अपना बचाव करने लगे।

UP Triple Murder Case: Property Dispute Led to Killing of Father, Sister and Niece, Accused Arrested

आरोपी मुकेश कुमार और राम सिंह पटेल की फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

चीख-पुकार सुनकर बहन साधना और भांजी आस्था भी आ गई। दोनों उसे पकड़ कर खींचती रहीं। लेकिन वह माना नहीं और गला दबाए रखा। उनकी मौत होने के बाद पास में रखी कुल्हाड़ी से दोनों पर हमला कर दिया, जिससे बहन और भांजी की भी मौत हो गई।

UP Triple Murder Case: Property Dispute Led to Killing of Father, Sister and Niece, Accused Arrested

ट्रिपल मर्डर के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

फिर पिता पर भी कुल्हाड़ी से वार किया। घटना को अंजाम देने में 30 से 35 मिनट लगे। मंगलवार को पुलिस ने हत्यारोपी मुकेश कुमार पटेल को कोर्ट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

UP Triple Murder Case: Property Dispute Led to Killing of Father, Sister and Niece, Accused Arrested

ट्रिपल मर्डर के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

पिता, बहन और भांजी की हत्या के बाद मुकुंद को भी अपनी हत्या का डर सता रहा है। उसने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। कहा कि एक परिवार के जब तीन लोगों की हत्या हो सकती है तो उसे भी किसी दिन जान से मारा जा सकता है। उसने यह भी बताया कि मुकेश को गांव के ही एक शख्स ने तमंचा दिया था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *