उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वैश्विक संकट के मौजूदा समय में कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की राजनीति को शर्मनाक बताते हुए उन पर देश का माहौल खराब करने का आरोप लगाया है। बृहस्पतिवार देर शाम झांसी पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए देश में किसी तरह के गैस संकट की बात को सिरे से खारिज कर दिया।
उन्होंने कहा कि देश में गैस संकट नहीं है। भारत की मजबूत विदेश नीति की वजह से जिस क्षेत्र में दूसरे देशों के जहाज फंसे हुए हैं, वहां से हमारे देश का जहाज मुंबई पहुंच चुका है। उन्होंने इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मजबूत विदेश नीति को देते हुए कहा कि ऐसे मौके पर कांग्रेस नेता राहुल एवं सपा नेता अखिलेश देश का माहौल खराब करना चाहते हैं, यह शर्मनाक है। अपने बयानों से वह देश के लोगों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी की बुरी दशा होने वाली है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव 2027 के लिए मुंगेरीलाल की तरह हसीन सपने देख रहे हैं, जो उनकी हार वर्ष 2017 से भी अधिक बुरी होने जा रही है। केरलम एवं तमिलनाडू में भाजपा अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन करने जा रही है। उन्होंने कहा हर चुनाव में देश ने सपा एवं कांग्रेस को सबक सीखने का काम किया है। बंगाल में भी इस दफा टीएमसी का भी सफाया होगा हालांकि डिप्टी सीएम शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर पूछे गए सवाल पर कन्नी काट गए। इसके पहले सर्किट हाउस पहुंंचने पर गारद ने डिप्टी सीएम को सलामी दी। एमएससी बाबूलाल तिवारी, जिलाधिकारी मृदुल चौधरी, एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा समेत अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया। डिप्टी सीएम ने कार्यकताओं से भी मुलाकात करके उनका हालचाल जाना।
झांसी में केशव प्रसाद मौर्य…
