मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) लायंस क्लब मुजफ्फरनगर लोटस तथा लायंस क्लब मुजफ्फरनगर द्वारा डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ऑफिशल विजिट तथा जॉइंट इंस्टॉलेशन कार्यक्रम होटल सॉलिटेयर, मुजफ्फरनगर में बड़े धूमधाम से मनाया गया। लायनिस्टिक वर्ष 2024- 25 के लिए लाइंस क्लब मुजफ्फरनगर लोटस में लायन योगेंद्र कुमार कंबोज तथा लायंस क्लब मुजफ्फरनगर में लॉयन भूपेंद्र कुमार गुप्ता को इंस्टॉलेशन ऑफिसर लायन विनय सिसोदिया द्वारा अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई
तथा दोनों अध्यक्षों का इंस्टालेशन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 321ब्1 पीएमजेएफ लायन अशोक कुमार मित्तल रहे तथा प्रीसाईडिंग ऑफीसर लायन डॉ अनुराधा वर्मा रही। कार्यक्रम में इनॉग्रेशन ऑफिसर एमजेएफ लायन विनय मित्तल तथा कीनोट स्पीकर एफजेएफ अरविंद संगल रहे। एमओसी पीएफजेएफलायन डॉ मुकेश अरोड़ा तथा लायन डॉ अनुराधा वर्मा ने कार्यक्रम का यथाविधि सभी अधिकारियों तथा विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कराकर शुभारंभ करवाया
लायन विनय मित्तल जी ने अपने उद्बोधन द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इंस्टॉलेशन ऑफिसर पीएफजेएफ लायन विनय सिसोदिया जी ने एफजेएफ लायन अरविंद सांगल के साथ मशाल प्रज्ज्वलित कर शंख ध्वनि द्वारा दोनों अध्यक्षों को अध्यक्ष पद का उत्तरदायित्व निर्वहन शपथ के साथ अध्यक्ष पद पर स्थापित किया। लायंस क्लब मुजफ्फरनगर लोटस की सचिव लायन प्रिया माहेश्वरी तथा कोषाध्यक्ष लायन अनुपमा गोयल को तथा लायंस क्लब मुजफ्फरनगर के सचिव शिव प्रकाश गर्ग तथा कोषाध्यक्ष ओ पी रहेजा को पद हेतु शपथ दिलाई गई।
दोनों क्लबों के बोर्ड मेंबर्स को उनके उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए सेवा कार्यों को करने हेतु शपथ दिलाई गई। दोनों क्लबो के सभी सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे। पीडीजी लायन रजनीश गोयल,पीडीजी लायन एम के जस्सर, पीडीजी रामकुमार गुप्ता, आईपीडीजी सुनील निगम,पीडीजी लायन कुंज बिहारी अग्रवाल, पीएफजेएफ लायन आदित्य गुप्ता मंचासीन अधिकारी रहे
सभी ने अपना सुंदर उद्बोधन कर कार्यक्रम की शोभा विस्तृत की। कार्यक्रम में शनाया वर्मा और शनाया माहेश्वरी ने सुंदर प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। गायिका अनन्या कंबोज ने बहुत ही सुंदर गीतों की प्रस्तुति की। कार्यक्रम में वोट आफ थैंक्स वरिष्ठ लायन कुंज बिहारी अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में अन्य जिलों से विशिष्ट अतिथियों ने प्रतिभाग कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
मुजफ्फरनगर के अन्य लाइंस क्लब शाखा के सभी पीएसटी तथा विशिष्ट लायंस ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। रीजन चेयरपर्सन लायन अतुल एरोन तथा जोन चेयरपर्सन लायन नरेश शर्मा उपस्थित रहे।
डॉ एस के सेठ, डॉ अशोक कुमार विरमानी, डॉ एम के बंसल,सिकंदर लाल, तनु कपूर,नीलकमल पुरी,साधना मेहता ,अंकित,कमला भगत,लवी धर्मेंद्र,अरुण लोहान ,दैनिक जागरण के आनंद जी ,ऋचा तिवारी, विशाल मल्होत्रा,प्रदीप गुप्ता, संदीप उपस्थित रहे । कार्यक्रम में दीपावली उत्सव आतिशबाजी, मिष्ठान वितरण तथा रात्रिभोज के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
