आगरा में ताज महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को भजन सम्राट अनूप जलोटा ने अपनी प्रस्तुति दी। उनकी गजलें सुनकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। वह उनके साथ सुर मिलाकर गाने लगे। उनकी आवाज का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोला। दर्शक दीर्घा से वन्स मोर-वन्स मोर की आवाज आने लगी। वह देर रात तक लोगों की पसंद पर गुनगुनाते रहे।
