धाता। व्यापार मंडल प्रथम महिला प्रकोष्ठ ने रविवार को धाता में तीज महोत्सव का आयोजन किया। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। महिलाओं ने कार्यक्रमों की प्रस्तुत की। इस दौरान ग्रीन गेम, डांस, मेहंदी, चेयरगेम, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
गायत्री शक्ति पीठ मंदिर परिसर में सीमा केसरवानी, दीपा केसरवानी, शिखा केसरवानी के संयोजन में कार्यक्रम हुआ। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। महिलाओं को हरि तालिका तीज की शुभकामनाएं देते हुए संरक्षक शिवसागर केसरवानी ने कहा कि यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है।
यह उन्नति और खुशी का पर्व है। यह पर्व सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक मूल्यों को प्रदर्शित करता है। अध्यक्ष सीमा केसरवानी, ममता केसरवानी, सुधा केसरवानी ने व्यापार मंडल प्रथम महिला प्रकोष्ठ के स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण और जागरूकता के लिए अभियान चलाने की बात कही।
इस मौके पर सुमन वर्मा, निशा केसरवानी, आशा सोनी, राधा केसरवानी, नीतू, रीना, आकांक्षा, यशी, वैष्णवी, श्रेया आदि मौजूद रही। ….