A leopard killed another child in Balrampur.

तेंदुए के हमले से गांव में खौफ का माहौल है।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


अब तक पांच बच्चों को अपना निवाला बना चुके आदमखोर तेंदुए ने गुरूवार की शाम एक और बालक को मार डाला। छठवीं मौत से सोहेलवा क्षेत्र के गांवों में हाहाकार मच गया है। लोगों की अब वन विभाग की कार्रवाई से भरोसा भी उठने लगा है। एक महीने से क्षेत्र की रखवाली कर रहे चार जिलों की टीमें अब तक कुछ नहीं कर सकीं हैं।

हरैया थाना क्षेत्र के जंगल से सटे धर्मपुर गांव में बकरी चराने गए दस वर्षीय समीर अंसारी को तेंदुए ने शिकार बना लिया। पिता शफीक अंसारी मेहनत मजदूरी करने मुंबई गए हैं। मृतक की मां रूखवाना ने बताया कि बेटा समीर अंसारी तीन बजे घर से गांव के दक्षिण पंचायत भवन के पास बकरी चरा रहा था। 

झाड़ी से निकल कर तेंदुआ समीर अंसारी को मुंह में दबोचकर भाग गया साथ में बकरी चराने गए अन्य बच्चों के चिल्लाने पर तथा ग्रामीणों के घेराव करने पर शव को झाड़ी में छोड़कर भाग गया।

वन क्षेत्राधिकारी केपी सिंह ने बताया कि तेंदुआ से बचाव के लिए ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। घटनास्थल पर वनकर्मियों के साथ गस्त जारी है। मौके पर प्रभारी निरीक्षक हरैया गोविंद कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे। घटना से जहां पूरे क्षेत्र के लोग सहमे हैं, वहीं परिवार में कोहराम मचा है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें