Girl student was assaulted for opposing religious conversion in Badaun

आरोपी शाबान
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोचिंग गई छात्रा को भगाकर ले जाने वाले आरोपी ने उसकी सहेली के सहारे ही उसे प्रेमजाल में फंसाया था। वह उसे बहलाकर मुंबई ले गया। खाने में नशीला पदार्थ दिया और फिर उसका यौन शोषण किया। फिर दिल्ली लाकर एक मौलवी को बुलाकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया। धर्म परिवर्तन की बात आई तो उसने विरोध किया, विरोध करने पर मारपीट की गई। 

उसे भूखा रखा गया। आरोपी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। अब धाराओं में बढ़ोतरी की जा रही है। यह सभी यातनाएं झेलने के बाद पीड़िता अब सदमे में है। पीड़िता से जुल्म की दास्तां सुनने के बाद उसके परिजन भी सिहर उठे हैं। सदमे से उबरने के लिए पीड़िता को उसकी रिश्तेदारी में भेज दिया गया है। 

इधर, पुलिस ने भी कोर्ट में दर्ज हुए बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बीती 21 मई को शहर के ही एक इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा घर से कोचिंग जाने के लिए निकली थी। इसके बाद वह लापता हो गई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी शाबान के खिलाफ बहलाकर ले जाने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी। 

चूंकि आरोपी दूसरे समुदाय का था ऐसे में पुलिस ने आरोपी और छात्रा की बरामदगी की कोशिशें तेज कर दीं। आरोपी की लोकेशन कभी मुंबई तो कभी अन्य स्थानों पर आ रही थी। पुलिस ने लोकेशन के आधार पर छात्रा को बरामद किया तो उसने पुलिस को दिए बयानों में कमरे में बंधक बनाकर दुष्कर्म की बात कही। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें