बरेली के भोजीपुरा में बड़ा बाइपास स्थित अपना ढाबा नाम से संचालित होटल में देह व्यापार का धंधा सीओ हाईवे ने पकड़ लिया। मौके से मैनेजर समेत चार युवक और तीन महिलाओं को पकड़ा गया। ढाबा संचालक भाग निकला। सीओ हाईवे की ओर से मामला दर्ज कर आरोपियों का चालान किया गया है। ढाबा किसी दरोगा का है, जो गजेंद्र नाम के शख्स ने किराये पर ले रखा है। 

भोजीपुरा थाना क्षेत्र में बड़ा बाइपास पर अपना ढाबा में कई दिन से देह व्यापार का धंधा चल रहा था। सीओ हाईवे शिवम आशुतोष को मुखबिर ने सूचना दी। शुक्रवार रात सीओ हाईवे ने इंस्पेक्टर भोजीपुरा राजीव कुमार सिंह व टीम के साथ ढाबे पर छापा मारा। पुलिस ने होटल के कमरों को खुलवाकर देखा तो तीन महिलाओं व तीन युवकों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। पुलिस इन्हें पकड़कर थाने ले आई। मौके से ढाबा का मैनेजर रामपुर जिले के थाना शहजाद नगर के गांव मेघानगला निवासी कुंवरपाल यादव भी पकड़ा गया। 

यह भी पढ़ें- UP News: बरेली में सरकारी जमीन पर बनाई गई मस्जिद पर चला बुलडोजर, एक घंटे में जमींदोज हुआ अवैध निर्माण

 

थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि ढाबा एक दरोगा का है, जिसे रामगंगा बिहार निवासी गजेंद्र सिंह ने किराये पर ले रखा था। ढाबा संचालक गजेंद्र सिंह भाग निकला। मौके से एक स्कूटी, एक मोटर साइकिल, सात मोबाइल, 2200 रुपये व कॉस्मेटिक समेत कुछ आपत्तिजनक सामान भी मिला। आरोपियों के खिलाफ सीओ हाईवे की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *