Asaduddin Owaisi said this on Inspector firing incident

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


अलीगढ़ के ऊपरकोट कोतवाली परिसर में दरोगा की पिस्टल से चली गोली से घायल महिला का जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी है। अभी तक हालत स्थिर बनी हुई है। अब तक की जांच में यह साफ हो गया है कि महिला के सिर में गोली नहीं फंसी है। कोई टुकड़ा फंसा हो सकता है। इसके लिए सोमवार को सीटी स्कैन कराया गया। वहीं, महिला के गले में छेद करने के लिए ऑपरेशन की तैयारी है ताकि वेंटिलेटर पर रखने के दौरान शरीर में संक्रमण न फैले।

जेएन मेडिकल कॉलेज में महिला का उपचार न्यूरो सर्जरी विभाग, मेडिसिन विभाग, सर्जरी विभाग समेत कई विभागों के वरिष्ठ चिकित्सक कर रहे हैं। ट्रॉमा सेंटर में भर्ती महिला की हालत गंभीर है, वह वेंटिलेटर पर है। चौथे दिन भी महिला के शरीर ने किसी तरह की हलचल नहीं की। डॉक्टर लगातार निगरानी रखे हुए हैं। सोमवार को महिला का सीटी स्कैन कराया गया। डॉक्टरों का कहना है कि गोली तो आरपार हो गई है। मगर कोई कण या टुकड़ा फंसे होने का अंदेशा है। उसे निकालने के लिए ऑपरेशन की तैयारी है। इसके अलावा, महिला के गले में छेद करने की भी तैयारी है। ताकि लंबे समय तक वेंटिलेटर पर रखने के दौरान शरीर में किसी तरह का संक्रमण न फैले। 

सीओ प्रथम अभय पांडेय ने बताया कि डॉक्टरों के स्तर से उपचार किया जा रहा है। मौके पर ही बुलेट मिल गई थी, जो मुंशियाने में टंगे तस्वीर से टकराकर नीचे गिरी थी। सीटी स्कैन में जो टुकड़ा आ रहा है, वह क्या है, इस पर डॉक्टर भी साफ नहीं हैं। मगर वह बुलेट नहीं है, हो सकता है कि कोई कण या हड्डी का टुकड़ा हो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *