
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
बरेली में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर युवक ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पत्नी को जिंदा जलाने का प्रयास किया। उसके दुपट्टे में आग लगा दी। इस बीच दरवाजे पर मेहमान आने से विवाहिता की जान बच सकी। पीड़ित विवाहिता ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रोहली टोला निवासी नाहिद की शादी आजमनगर के जावेद अहमद से 2021 में हुई थी। नाहिद के मुताबिक शादी में 16 लाख रुपये खर्च करने के बाद भी पति जावेद, सास आशा, ननद कहकशा, शबाना, यासमीन और ननदोई इस्लाम दहेज में पांच लाख रुपये और बाइक की मांग करने लगे। तनाव में नाहिद बीमार हो गई।
दवा दिलाने को कहा तो पति ने नाहिद के सिर पर लोटा मार दिया और नशे की दवा खिलाकर कमरे में बंद कर दिया। बाहर जाने पर नाहिद को बाहर से ताला डालकर बंद कर जाते थे। मां से शिकायत की तो वह नाहिद की ससुराल आई और पति को समझाकर चली गई।
