{“_id”:”69649a465c63c7688a0c0bdf”,”slug”:”bulldozer-action-on-begun-at-dalmandi-demolition-work-with-houses-razed-from-direction-of-square-2026-01-12″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”दालमंडी में बुलडोजर एक्शन: भारी फोर्स की मौजूदगी में तोड़े जा रहे मकान, दुकानदारों का विरोध जारी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 12 Jan 2026 12:23 PM IST
Varanasi News: दालमंडी चौड़ीकरण के लिए बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया है। सोमवार को भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में बुलडोजर ने दालमंडी में प्रवेश किया। चौक की तरफ से मलबा हटाने का काम किया जा रहा है।
दालमंडी चौड़ीकरण योजना – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में दालमंडी चौड़ीकरण योजना के तहत ध्वस्तीकरण अभियान जारी है। सोमवार को बुलडोजर की कार्रवाई शुरू की गई। सुबह बुलडोजर ने चौक थाने की तरफ से प्रवेश किया। यहां मलबा हटाने का काम शुरू हो चुका है। वहीं मजदूरों द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी की जा रही है।
Trending Videos
दालमंडी में हथौड़े के बाद अब बुलडोजर से मकानों को तोड़ने का काम किया जा रहा है। इसके लिए सोमवार को बुलडोजर का प्रवेश दालमंडी में हो गया। इस दौरान गलियों में बैरिकेडिंग की गई। इसके बाद पुलिस, प्रशासन, पीडब्ल्यूडी की टीम की मौजूदगी में कार्रवाई शुरू हुई। इस दौरान अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। एहतियातन भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।