दीवानी से घर लौटकर जा रहे अधिवक्ता की कार में सामने से आ रहे दो युवकों ने स्कूटर से टक्कर मार दी। विरोध पर कार से खींचकर मारपीट का गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। शोर सुनकर आए स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाया। लोहामंडी थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस दो युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश में लगी है।

Trending Videos



घटना रात करीब 9:30 बजे राजनगर में हुई, जब शुभम झा अपने घर की ओर जा रहे थे। राजनगर निवासी अधिवक्ता शुभम झा ने बताया कि शनिवार को वह अपने कार्यालय से काम खत्म कर रात करीब 9:30 बजे अपने घर जा रहे थे। राजनगर से निकलते समय सामने से आ रहे दो युवकों ने स्कूटर से उनकी कार में टक्कर मार दी। विरोध पर गाली गलौज देने लगे। उन्होंने गाड़ी के शीशे बंद कर वीडियो बनाया तो आरोपी गाड़ी में तोड़फोड़ करने लगे। बाद में कार से बाहर निकालकर मारपीट की। मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें बचाया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *