संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

Updated Mon, 14 Aug 2023 08:43 AM IST

old woman sleeping in the house was shot

थाना कुरावली
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के गांव बिछिया विक्रमपुर में घर में सो रही एक वृद्धा को गोली मार दी गई। वृद्ध को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है। जानलेवा हमला का आरोप एक प्रधान पुत्र व साथियों पर लगाया गया है। पुलिस तहरीर मिलने के बाद जांच कर रही है।

यहां का है मामला 

थाना क्षेत्र के गांव बिछिया विक्रमपुर निवासी प्रतीक्षा यादव शनिवार की रात सास गुड्डी देवी के साथ घर में सो रहीं थीं। आरोप है कि देर रात प्रधान पति अपने साथियों के साथ असलहा लेकर घर में घुस आया। आते ही गालीगलौज करना शुरू कर दिया। सास-बहू ने जब विरोध किया तो आरोपी ने गोली चला दी। गोली गुड्डी देवी के कंधे में लगी।

ये भी पढ़ें – Janakpuri Mahotsav: मिथला नगरी जैसा होगा जनक महल, पांच दिन चलेगा जनकपुरी महोत्सव; इस दिन निकलेगी राम बारात

ग्रामीणों को देख भागे हमलावर 

गोली चलने की आवाज और चीखपुकार सुनकर ग्रामीण जा गए। लोगों को एकत्र होता देख आरोपी फायरिंग करते हुए धमकी देेकर वहां से भाग गए। घायल गुड्डी देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। प्रतीक्षा यादव की ओर से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें – UP: आगरा में होटल रिलैक्स के मैनेजर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ये वजह



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *