case of attempt to burn alive team that had gone to investigate stubble burning in Mathura has come to light

खेत में जल रही पराली (फाइल फोटो)
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


तीर्थनगरी मथुरा के कोसीकलां थाना क्षेत्र के गांव ऐंच में बृहस्पतिवार देर शाम एक खेत में पराली जलाने की जांच करने गई छाता तहसील की टीम को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने नामजद किसान व 10 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी किसान को गिरफ्तार कर लिया।

छाता के नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह ने बताया कि सैटेलाइट से उन्हें ऐंच गांव में खसरा संख्या 94 में पराली जलाने की तस्वीरें प्राप्त हुईं थीं। जांच के लिए बृहस्पतिवार शाम सात बजे क्षेत्रीय लेखपाल दिनेश कुमार, लेखपाल आलोक रंजन, ग्राम सचिव मो. रफीक, संग्रह सेवक रवि कुमार के साथ जांच के लिए गांव पहुंचे। 

यह भी पढ़ेंः- UP: लॉरेंस बिश्नोई से प्रेरित होकर उठाया तमंचा…बन गए गैंगस्टर सुच्चा और फैजल, शिक्षक को मार दी गोली; धरे गए

खसरा संख्या 94 में बृजकिशोर उर्फ कुकू पुत्र हुकम सिंह का खेत होने की जानकारी मिली। खेत में पराली जलने की पुष्टि होन पर बृजकिशोर से पूछताछ की तो उसने पहले खुद और फिर लेखपाल दिनेश कुमार पर केरोसिन उड़ेल दिया। माचिस निकालकर आग लगाने की कोशिश की। किसी प्रकार उसे रोका गया। 

यह भी पढ़ेंः- UP: शादी फिक्स होने के बाद बीएसएफ में लग गई नौकरी…तो बदल गए लड़के वालों के सुर, बात सुन हो जाएंगे शर्मिंदा

इसी समय उसके 10 अन्य साथी, लाठी-डंडों से लैस होकर आए गए। वे टीम पर हमलावर हो गए। टीम ने जान बचाकर भागने की कोशिश की तो गाड़ी पर हमला कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें हमलावरों के चुंगल से निकला। इस संबंध में दिनेश कुमार सहित पूरी टीम ने संयुक्त तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने बृजकिशोर को गिरफ्तार कर लिया है।

फसल के नुकसान से गुस्से में था किसान

बृजकिशोर ने बताया कि उसके पास 3 हेक्टेयर का खेत है। कीट लगने से धान की फसल नुकसान हो गया था। इससे वह परेशान था। इस वजह से टीम के साथ यह प्रतिक्रिया की।

तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर नामजद किसान को गिरफ्तार कर लिया है। प्रकरण की जांच की जा रही है। – त्रिगुण बिसेन, एसपी देहात 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *