
प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंबेडकरनगर जिले के बेवाना थाना क्षेत्र में एक दुस्साहसिक वारदात सामने आई है। हत्या के बाद शव को एक बंद पड़े स्कूल परिसर में जला दिया गया।
मामला बेवाना थाना क्षेत्र के भितरीडीह गांव का है। सुबह कुछ लोगों ने खंडहर में तब्दील बंद पड़े स्कूल से धुआं निकलता देखा तो उधर गए।
पुलिस टीम भी पहुंची तो वहां पूरी तरह जला शव मिला। एसपी अजीत सिन्हा समेत अन्य अधिकारी पहुंचे हुए हैं। शव महिला का होने की आशंका जताई जा रही है। एएसपी संजय राय ने बताया कि शव पुरुष का है या महिला का यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
