Deoria murder case: Revenue officials and policemen punished

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


देवरिया में भूमि विवाद में छह लोगों की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस के 15 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निलंबित करने, उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही करने और तबादला करने का आदेश दिया, जिसके बाद ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू हो गयी। बृहस्पतिवार को घटना की गहन समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि दोषी कोई भी हो, हर एक पर कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल शासन की रिपोर्ट में देवरिया की तहसील एवं थाना रूद्रपुर स्थित ग्राम फतेहपुर में घटित घटना के संबंध में दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की घोर लापरवाही एवं कर्तव्यपालन में शिथिलता संज्ञान में आने के बाद यह सख्त कदम उठाया गया है। है। जांच में सामने आया कि विवाद के संबंध में सत्य प्रकाश दुबे द्वारा ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा करने के संबंध में आईजीआरएस के अंतर्गत अनेक शिकायतें मुख्यमंत्री संदर्भ के रूप में ऑनलाइन पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग को भेजी गई थीं। दोनों विभाग के संबंधित अधिकारियों द्वारा गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेकर निस्तारण नहीं कराया गया।

इन अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर गिरी गाज

– वर्तमान एसडीएम योगेश कुमार गौड़ एवं सीओ रुद्रपुर जिलाजीत को निलंबित किया गया।

– पूर्व एसडीएम राम विलास, ओम प्रकाश, ध्रुव शुक्ला व संजीव कुमार उपाध्याय के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई  होगी।

– रिटायर्ड तहसीलदार वंशराज राम एवं रिटायर्ड राजस्व निरीक्षक रामानंद पाल के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू होगी।

– अभय राज (वर्तमान में निलंबित तहसीलदार) को अतिरिक्त आरोप पत्र जारी किया जाएगा।

– तत्कालीन तहसीलदार रामाश्रय (वर्तमान में बलरामपुर में तैनात) निलंबित, विभागीय कार्रवाई भी होगी

– तहसीलदार रूद्रपुर केशव कुमार को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

– राजस्व निरीक्षक विशाल नाथ यादव, क्षेत्रीय लेखपाल राजनंदनी यादव और लेखपाल अखिलेश निलंबित, विभागीय कार्रवाई का भी आदेश।

– मुख्य आरक्षी राजेश प्रताप सिंह, आरक्षी अवनीश चौहान, हल्का प्रभारी/उपनिरीक्षक जय प्रकाश दुबे व प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह निलंबित, विभागीय कार्रवाई भी होगी।

– पूर्व में आईजीआरएस संदर्भों के निस्तारण में लापरवाही वाले आरक्षी कैलाश पटेल, राम प्रताप कन्नौजिया, सुभाष यादव एवं पूर्व प्रभारी निरीक्षक रूद्रपुर सुनील कुमार तथा तत्कालीन सीओ रूद्रपुर दिनेश कुमार सिंह यादव के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *