VIDEO: दो गायों ने दादा औ पोते पर हमला कर किया घायल

लखनऊ के बाजार खाला में दो गायों ने दादा और पोते पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। बाजारखाला पुलिस के मुताबिक खजुहा निवासी विजय रस्तोगी व उनके चार साल के पोते वंश रस्तोगी पर हमला करने वाले सांड नहीं बल्कि दोनों गायें थीं। गायों के हमले में घायल विजय रस्तोगी (58) के सीने और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। जबकि उनके पोते के मामूली चोटें हैं। निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने विजय का प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया। विजय
हजरतगंज स्थित जनपथ मार्केट में एक कपड़े के शोरूम में प्राइवेट नौकरी करते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *