Pulse polio drops will be given to seven lakh children in Bareilly

सांकेतिक तस्वीर

विस्तार


बरेली जिले में पोलियो के खतरे से बच्चों को बचाने के लिए रविवार से पल्स पोलियो अभियान शुरू होगा। जागरूकता के लिए शनिवार को सीएमओ कार्यालय से जागरूकता रैली निकाली गई। अभियान के तहत शून्य से पांच वर्ष तक के 7.27 लाख बच्चों को ‘दो बूंद जिंदगी की’ दी जाएगी।

सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि रविवार को 2823 बूथों पर पोलियो की खुराक पिलाने की मुहिम शुरू होगी। 11 से 15 दिसंबर तक टीमें घर-घर पहुंचेगी। लोगों से बच्चों को पोलियो पिलाने पहुंची टीम के सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि छह दिनों के दौरान जो बच्चे छूट जाएंगे, उन्हें 18 दिसंबर को खुराक दी जाएगी। 

नौ महिलाओं का हत्यारा कौन?: तमाम कोशिशों के बाद भी पुलिस पता लगाने में नाकाम, अब विक्षिप्तों में कातिल की तलाश

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन के मुताबिक अभियान को सफल बनाने के लिए डीएम रविंद्र कुमार ने भी सभी विभागों को सहयोग के निर्देश दिए हैं। इसके अनुसार प्राइमरी और जूनियर हाई स्कूल सुबह आठ से शाम चार बजे तक खुलेंगे।टोली के जरिये पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को बूथ पर बुलाकर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। आंगनबाड़ी केंद्रों पर अभियान चलेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *