already married youth got married for second time by submitting fake documents in Agra

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में दो बेटियों के पिता को महिला सिपाही से प्यार हो गया। दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाईं। इसके बाद मिलकर एक नाटक रचा। फर्जी दस्तावेज तैयार कराए और खुद को अविवाहित बताया। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। हैरान करने वाली बात यह है कि महिला सिपाही को पता था कि उसका प्रेमी शादी शुदा है। पीड़िता ने पुलिस से मददकी गुहार लगाई है। 

मामला नाई की मंडी थाने का है। यहां दिल्ली की एक महिला ने केस दर्ज कराया है। बताया कि उसने वर्ष 2006 में कागारौल थाना क्षेत्र निवासी युवक के साथ विवाह किया था। उसको दो बेटियां हैं। इसके बाद पति की पहचान रूई की मंडी में रहने वाली एक महिला सिपाही से हो गई। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। पति ने जिला विवाह अधिकारी के समक्ष अविवाहित होने का शपथ पत्र देकर महिला सिपाही से शादी कर ली। 

यह भी पढ़ेंः- सुसाइड नोट ने उड़ाए होश: वीडियो काल पर कराए बांके बिहारी के दर्शन…कुछ देर बाद होटल में मिली कारोबारी की लाश

बताया कि जबकि महिला सिपाही को उसके पहले से शादीशुदा होने की जानकारी थी। पीड़िता ने बताया कि उसने पुलिस कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। इस पर मंगलवार को नाई की मंडी थाने में पति और महिला सिपाही के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धारा में केस दर्ज किया गया है। एसीपी कोतवाली डॉ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी। महिला सिपाही ललितपुर में तैनात है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *