{“_id”:”6ae4e29a18820e462f0bd18d”,”slug”:”auspiciousness-of-ravi-pushya-nakshatra-akin-of-akshaya-tritiya-best-time-for-making-purchases-in-varanasi-2026-10-31″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”धनतेरस से पहले महामुहूर्त: कल रवि पुष्य नक्षत्र, इसका पुण्य अक्षय तृतीया जैसा, खरीदारी के लिए सर्वश्रेष्ठ”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

रवि पुष्य नक्षत्र पर करें खरीदारी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक नवंबर को पड़ रहा रवि पुष्य नक्षत्र का मुहूर्त अक्षय तृतीया जितना ही बहुत खास होने वाला है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक रविवार की सुबह 10:37 से लेकर अगले दिन दो नवंबर को सुबह 9.04 बजे तक जो मर्जी, वो खरीदें, इससे घर-परिवार में लंबे समय के लिए खुशहाली आएगी। खासतौर से उनके लिए जो किसी रस्म या शादी की खरीदारी करने जा रहे हैं।
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति और ज्योतिषाचार्य प्रो. बिहारी लाल शर्मा बताते हैं कि रवि पुष्य अबूझ मुहूर्त है। ऐसे मुहूर्त अक्षय तृतीया और भटली नवमी भी होते हैं। इस दिन सोना-चांदी, घर, जमीन और गाड़ी खरीदना अच्छा है। स्थायी समृद्धि के लिए रवि पुष्य में खरीदारी अद्भुत लाभ देती है।
बीएचयू में ज्योतिष विभाग के ज्योतिषाचार्य प्रो. सुभाष पांडेय के मुताबिक एक नवंबर को रवि पुष्य नक्षत्र पर घर की साज-सज्जा और नए कपड़े खरीदने का सबसे उत्तम मुहूर्त है। इससे घर में समृद्धि और काम में स्थायित्व होगा। हालांकि चार नवंबर को आभूषण खरीदने का मुहूर्त बन रहा है। वहीं छह नवंबर को धनतेरस पर चांदी, सोना और पीतल के बर्तन खरीदने का बेहतर मुहूर्त तय किया गया है।

