swindled bride ran away on pretext of stomach ache twenty four hours after marriage in Agra

धोखेबाज दुल्हन: 24 घंटे में दिखाया असली रंग…अब पहुंची जेल
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में शादी के 24 घंटे बाद ठग दुल्हन ने पेट दर्द का बहाना बनाया। दूल्हे के साथ घर से दवा लेने के लिए आ गई। इसके बाद अपने साथी को बुलाकर रफूचक्कर हो गई। दूल्हे ने पुलिस से शिकायत की। 48 घंटे बाद पुलिस ने आरोपी दुल्हन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

नगला रामबल निवासी अनिल कुमार एक फैक्ट्री में काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी शादी के लिए परिचित राजेश दोहरे ने संपर्क किया था। 18 दिसंबर को उसने हाथरस के सासनी निवासी सुनील से मिलवाया। सुनील ने प्रदीप से मुलाकात कराई। उसने एक युवती दिखाई। वह उन्हें पसंद आ गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *