Drug addicted constable, Found rolling in front of police post, asked for pauva from sub inspector

सिपाही के वायरल वीडियो का स्क्रीन शॉट
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


फतेहपुर जिले में कानपुर में तैनात सिपाही वर्दी में सड़क पर लोटता नजर आया। पहले उसे हरिहरगंज चौकी के पास गुरुवार रात देखा गया। इसके बाद शुक्रवार सुबह आबूनगर चौकी के सामने रोड पर पड़ा दिखा। बेहोशी हालत में देखकर पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने कानपुर रेफर किया।

पुलिस की पीएनओ नंबर के आधार पर जांच में आया कि सिपाही धर्मेंद्र कुमार इटावा का रहने वाला है। वह कानपुर पुलिस लाइन में तैनात हैं। उसे गुरुवार रात हरिहरगंज चौकी के सामने रोड पर लोटते देखकर प्रभारी दिनेश सिंह और अन्य कर्मी पहुंचे। प्रभारी के मुताबिक उसे होश में लाने का प्रयास किया गया। 

वह शराब का पउवा मांगने लगा। उसे किसी तरह जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद सिपाही शुक्रवार सुबह आबूनगर चौकी के सामने रोड पर पड़ा मिला। चौकी के एसआई अनीश शुक्ला ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने बेहोशी हालत में देखकर उसे कानपुर हैलट रेफर किया। सिपाही का वीडियो भी वायरल हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *